मुंबई की चकाचौंध से दूर गांव में लिट्टी-चोखा बना रहे बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने पैतृक गांव बिहार के गोपालगंज जिला के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव में छुटियां मना रहे हैं। वो अपने परिवार और ग्रामीणों के साथ चार दिनों से छुटियां मना रहे हैं। हमेशा ऐसा संयोग होता है कि पंकज त्रिपाठी अपने फ़िल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव माता-पिता का आशीर्वाद लेने ज़रूर आते हैं लेकिन इस बार वो शेर दिल रिलीज होने के बाद अपने घर माता-पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।  बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी और मां का नाम हेमवती देवी हैं। गांव आने के बाद ये सुपर स्टार पूरी तरह से देहाती अंदाज में दिखा।  सुबह-सुबह गांव वाले अंदाज में बोरवेल में भी नहाए। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस बार वे 6 माह बाद गांव आये है। गांव में वो अपने माता पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लेने आये हैं।  कई सुपरहिट फिल्मों सहित वेब सीरीज में काम कर चुके पंकज ने बताया कि शहर के भागमभाग के निकलकर वो अपने गांव आये हैं। यहां इतमिनान मिलता है, लगता है जीवन कितना ठहरा हुआ है। अपनी मां और पिता के साथ बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी।  उन्होंने कहा की वो अक्सर फिल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव-माता पिता का आशीर्वाद लेने गांव जरूर आते हैं लेकिन इस बार वो शेरदिल रिलीज होने के बाद घर पहुंचे हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी आनेवाली फिल्मों में फुक्रे 3, ओ माई गॉड 2, वेव सीरीज मिर्जापुर 3 जल्द आनेवाली है..

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने पैतृक गांव बिहार के गोपालगंज जिला के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव में छुटियां मना रहे हैं। वो अपने परिवार और ग्रामीणों के साथ चार दिनों से छुटियां मना रहे हैं। हमेशा ऐसा संयोग होता है कि पंकज त्रिपाठी अपने फ़िल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव माता-पिता का आशीर्वाद लेने ज़रूर आते हैं लेकिन इस बार वो शेर दिल रिलीज होने के बाद अपने घर माता-पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी और मां का नाम हेमवती देवी हैं। गांव आने के बाद ये सुपर स्टार पूरी तरह से देहाती अंदाज में दिखा।

सुबह-सुबह गांव वाले अंदाज में बोरवेल में भी नहाए। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस बार वे 6 माह बाद गांव आये है। गांव में वो अपने माता पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लेने आये हैं।

कई सुपरहिट फिल्मों सहित वेब सीरीज में काम कर चुके पंकज ने बताया कि शहर के भागमभाग के निकलकर वो अपने गांव आये हैं। यहां इतमिनान मिलता है, लगता है जीवन कितना ठहरा हुआ है। अपनी मां और पिता के साथ बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी।

उन्होंने कहा की वो अक्सर फिल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव-माता पिता का आशीर्वाद लेने गांव जरूर आते हैं लेकिन इस बार वो शेरदिल रिलीज होने के बाद घर पहुंचे हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी आनेवाली फिल्मों में फुक्रे 3, ओ माई गॉड 2, वेव सीरीज मिर्जापुर 3 जल्द आनेवाली है..

Post a Comment

Previous Post Next Post