गरीबी के कारण करनी पड़ी थी मजदूरी, आज बॉलीवुड के कॉमेडी किंग से मशहूर हैं जॉनी लीवर

comedy king Johnny Lever, Bollywood star.

देश में कई लोग अमीर है, कई गरीब और कई मध्य वर्ग जिन्हे मिडिल क्लास भी कहा जाता है। हमारे देश के बॉलीवुड में भी कई लोग ऐसे है जो कि शुरू से ही बहुत अमीर है और कई ऐसे है, जिन्होंने बहुत गरीबी देखी और फिर कड़ी मेहनत करके खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया की आज उन्हे सभी लोग जानते है। और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। वो कहते है न कामयाबी किसी के भी पैर यूंही नही छूती। कामयाबी हासिल करने के लिए लोगो को पता नहीं क्या क्या करना पड़ता है। बिना मेहनत के कोई भी कामयाबी हासिल नहीं कर पाता। जिंदगी में सफल होना तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचना उतना आसान नहीं होता है जितना कि हमे दिखाई देता है। ऐसे ही हमे देखने में तो बॉलीवुड के सभी अभिनेत्रियों की जिंदगी बहुत अच्छी दिखाई देती है। परंतु हम इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते की उनमें से कुछ लोग बहुत मेहनत करके वहा तक पहुंचे है और वह वहा कैसे पहुंचे है यह सिर्फ वही अच्छे से जानते है। बहुत अभिनेताओं ने बॉलीवुड में आने से पहले मजदूरी जैसे भी काम किए है। आज हम जानेंगे मेशहुर अभिनेता जॉनी लीवर के बारे में जो कि एक बहुत अच्छे कॉमेडियन है। बॉलीवुड में आने से पहले, इन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किल समय देखा है। आइए जानते हैं, इनकी कहानी।

परिचय……..

जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त 1956 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। इनका जन्म एक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था। वैसे इनका पूरा नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। यह आंध्र प्रदेश में अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। इनके परिवार में उनके माता पिता और यह कुल मिलाकर 6 भाई बहन रहते थे। जिसमे तीन इनकी बहन और तीन यह भाई थे। इनके परिवार की स्थिति शुरू से ही बहुत अच्छी नहीं थी। 28 वर्ष की उम्र में इनकी शादी एक सुजाता नाम की लड़की से हुई। जिसके बाद इन्होंने अपना परिवार बनाया। सुजाता के साथ इनका एक बेटा और एक बेटी हुई। इनके बेटे का नाम जेस और बेटी का नाम जैमी है। जैमी को भी आप में से कई लोग जानते होंगे। वह भी अपने पिता की तरह कॉमेडी करके सबको खूब हसाती है। उन्हे बॉलीवुड में सभी अभिनेत्रियों की नकल भी उतारनी बहुत खूब आती है।

शिक्षा……

घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उनकी शिक्षा जायदा अच्छी नहीं रही। उन्होंने बचपन में आंध्र प्रदेश से ही शिक्षा ग्रहण की। परंतु आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह सिर्फ 7वी कक्षा तक ही पढ़ पाए। उससे आगे नहीं पढ़ पाए। जिसकी वजह से उन्हे बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। एक मध्य वर्गीय परिवार के लिए ही इतने बड़े परिवार का घारखर्च चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हर बच्चे के शिक्षा का खर्चा उठा पाना माता पिता के लिए बहुत मुश्किल होता है। परंतु फिर भी जॉनी के माता पिता ने उन्हे पढ़ने से कभी नही रोका। जॉनी ने खुद जिमेदारियों का एहसास करते हुए पढ़ाई छोड़ दी थीं।

बुरा वक्त…….

जॉनी लीवर के पिता प्रकाश राव जनुमाला हिंदुस्तान लीवर नाम की फैक्ट्री में मज़दूर के तौर पर काम किया करते थें। उन्ही की कमाई से पूरा घर चलता था। जब जॉनी बड़े हुए तब उन्हे यह एहसास हुआ कि उन्हे अपने पिता की सहायता करनी चाहिए क्योंकि भाई बहनों में भी वह सबसे बड़े थे। इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर अपने पिता की सहायता करने के लिए मुंबई की सड़को पर कलम बेचना शुरू किया। उन्होंने कमाने की शुरुवात कलम बेचने से ही की। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में भी काम किया। यह वह जगह थी जहां से जॉनी का अच्छा स्माय शुरू हो गया था। आइए जानते हैं, कैसे?

दरशायी अपनी कला…….

जॉनी लीवर को बचपन से ही बॉलीवुड के अभिनेताओं की नकल उतारने का बहुत शौंक था। और वह यह सब बखूबी करते थे। जब वह फैक्ट्री में काम किया करते थे। और सारा काम खतम हो जाता था तब खाली समय में वह वहा के लोगो को अपनी कला दिखा कर बहुत हस्साते थे। वही पर लोगो ने उनका नाम जॉनी लीवर रखा था। वहा पर सभी लोग उनकी कला की बहुत तारीफ करते थे और उनकी कला को बढ़ावा दिया करते थे। वह कुछ स्टेज शो भी किया करते थे। और ऐसे ही एक बार वह किसी जगह पर शो करने गए। वहा पर अभिनेता संजय दत्त भी मौजूद थे। और उनकी कला को देखकर वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने जॉनी लीवर की खूब तारीफ की।

बॉलीवुड में रखा कदम……

जब वह मुंबई में किसी जगह पर शो करने गए और उस शो के दौरान संजय दत्त उनकी कला से बहुत प्रभावित हुए। तो संजय दत्त ने उन्हे बॉलीवुड में कदम रखने का मोका दिया। उन्होंने अपनी फिल्म दर्द का रिश्ता में उन्हे एक किरदार निभाने का मोका दिया। और इसी फिल्म और मौके ने जॉनी लीवर की किस्मत बदल डाली।

कॉमेडी किंग…..

पहली फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा और एक के बाद एक फिल्में करते चले गए। खिलाड़ी, अनाड़ी, चालबाज जेसी कई फिल्में इन्होंने की परंतु उस समय इन्हे एक अलग पहचान नहीं मिली थी। जब उन्होंने फिल्म बाज़ीगर की तब इनका निभाया हुआ किरदार लोगो को बेहद पसंद आया और उसके बाद तो हर फिल्म में यह कॉमेडियन का किरदार निभाते नजर आते थे। वही से इन्हे लोगो ने कॉमेडी किंग बुलाना शुरू कर दिया था। क्योंकि इन्होंने लोगो के दिलो में अपनी जगह बना ली थी। कॉमेडी किंग के बाद तो इन्होंने हर हिट फिल्म में काम किया ही हैं जैसे कि हाउसफुल, टोटल धमाल, गोलमाल 3, दे दना दन दन जो कि बहुत हिट गई थी।

संपति…….

जहां जॉनी लीवर और उनके परिवार ने इतना बुरा समय देखा। वही जॉनी लीवर की कला और किस्मत ने उन्हे तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था। जॉनी लीवर बॉलीवुड में लगभग 300 से 350 फिल्मे कर चुके है। और हर एक फिल्म में उन्होंने अपना किरदार बखूबी निभाया है।आज वह अरबोपति है। इतनी फिल्मों में काम करने के बाद आज उनके पास इतने पैसे है कि मुंबई के लोखंडवाला में उन्होंने कई करोड़ का फ्लैट लिया हुआ है। जिसमे वह अपने परिवार के साथ रहते है। और इसके अलावा उन्होंने कई फ्लैट्स मुंबई में लिए हुए है। आज उनके पास ऑडी, फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाडियां भी है। यह सब उनकी कला और मेहनत के बदौलत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post